{"_id":"5ae61a6d4f1c1b9d098b7222","slug":"71525029485-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में जन आक्रोश रैली के लिए निकले कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में जन आक्रोश रैली के लिए निकले कांग्रेसी
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सरकार पर लगाया जनविरोधी नीति का आरोप
नजीबाबाद । कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली में जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए कई काग्रेंस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे।
नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष एम अकरम खां, युवा कांग्रेस कमेटी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शारिब अंसारी, अभिनव अग्रवाल और नदीम फारुकी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिल्ली में आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए रविवार तड़के रवाना हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता केंद्र सरकार और भाजपा को आइना दिखाएगी। जन आक्रोश रैली के लिए रवाना होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में राकेश शर्मा, फराज हुसैन, रिहान नवाज, शाही अराफात, वसीम अख्तर, गौरव अग्रवाल, जीशान, नूरुल, अक्षय अग्रवाल, सुखचैन लाल, अंबरीश शर्मा, गोविंद सिंह कुशवाह आदि शामिल रहे।