{"_id":"5ae222394f1c1bc03d8b536d","slug":"71524769337-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन आक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन आक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
जन आक्रोश रैली में पहुंचने का आह्वान
बिजनौर। पूर्व विधायक पंकज मलिक ने 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली जन आक्रोश रैली को सफल बनाने का आह्वान किया।
पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में पंकज मलिक ने कहा कि भाजपा ने झूठे वादे कर जनता का वोट लिया और अब वादों को पूरा करने के बजाए दूसरे मुद्दों पर ध्यान भटकाया जा रहा है। कहा कि भाजपा के खिलाफ देश की जनता में रोष है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में जन आक्रोश रैली में पहुंचने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह ने कहा कि कांग्रेस भाजपा के फरेबी चेहरे को जनता के सामने लाएगी। कहा कि कांग्रेस ही देश का विकास करा सकती है। उन्होंने 40 से अधिक गाड़ियों के साथ दिल्ली जाने की बात कही। संचालन नजाकत अलवी ने किया। बैठक में प्रदेश महासचिव मनोज भारद्वाज, पूर्व विधायक सतीश गौतम, कुलमणि त्यागी, अरशद प्रिंस, मुनीश त्यागी, उमराव सिंह थौलिया, मीनू गोयल, हुमायूं बेग आदि मौजूद रहे।