{"_id":"5ada39a14f1c1b85028b59f1","slug":"71524251041-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ घटना के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। मुस्लिम युवा आतंकवाद विरोधी समिति की ओर से नगर में कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने कठुआ में बालिका से दुष्कर्म पर रोष जताया और घटना के आरोपियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दिए जाने की मांग की।
बृहस्पतिवार रात मुस्लिम युवा आतंकवाद विरोधी समिति के नगर अध्यक्ष शाही अराफात के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची से दरिंदगी के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे कैंडल मार्च में कार्यकर्ताओं ने सरकार से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने बालिकाओं को हवस का शिकार बनाने वालों को सार्वजनिक रूप से फांसी देने की अपील की। कैंडल मार्च में समिति के नगर अध्यक्ष शाही अराफात, मो. हिफजान, मो. जैद, अकबर फरीदी, इत्तेदार फरीदी, शाहनवाज, खलीफा, अदनान, फैसल, कैफ, फैज, फिरोज आदि शामिल रहे।