{"_id":"5ada38554f1c1b84028b5ac9","slug":"71524250709-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामपुर, रेहड़ में 140 महिला लाभार्थियों को बांटे गए निशुल्क गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामपुर, रेहड़ में 140 महिला लाभार्थियों को बांटे गए निशुल्क गैस कनेक्शन
Updated Sat, 21 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
धामपुर/रेहड़। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत प्रकाश गैस एजेंसी की ओर से शुक्रवार को गांव जैतरा में शिविर लगाया गया। जिसमें अनुसूचित जाति/ जनजाति की 100 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेेक्शन दिए गए। मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि शर्मा रावल ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
गांव जैतरा की रविदास धर्मशाला में लगाए गए शिविर में प्रधानाचार्य सविता सिंह ने महिलाओं से सुरक्षित तरीके से गैस के इस्तेमाल की जानकारी दी। ग्राम प्रधान सुनीता देवी, अमृता सिंह, शशि रानी, अनीता चौहान, मैनेजर प्रकाश गैस मनोज अग्रवाल, राजीव कुमार, राजपाल सिंह, बलराज सिंह, रजत शर्मा, अजय सिंह ने महिलाओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। क्रांति देवी, विमला देवी, सुनीता, अनीता, रश्मि आदि मौजूद रहे। उधर, रेहड़ के गांव भगतावाला में 40 महिलाओं को विधायक सुशांत सिंह ने गैस कनेक्शन बांटे। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। स्नेहलता, माधुरी बजाज, सुनीता सिंह, पूनम सिंह, प्रदीप, इंडेन गैस एजेंसी संचालक अखिलेश कौशिक, सुबोध शर्मा, दिनेश कौशिक आदि मौजूद रहे।