{"_id":"5acbcb684f1c1b5f6b8b4aa4","slug":"71523305320-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढबारसी के बाग में घायल पड़ा मिला मोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढबारसी के बाग में घायल पड़ा मिला मोर
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढबारसी अमरोहा। ढबारसी में आम के बाग में सोमवार को एक मोर घायल हालत में मिला। वन विभाग और डाक्टरों की टीम ने मोर का इलाज किया। लोगों ने शिकारियों पर मोर को घायल करने का अंदेशा जताया है।
सोमवार की दोपहर ढबारसी निवासी नरेश त्यागी के आम के बाग में एक मोर पड़ा मिला। मोर काफी गंभीर हालत में जख्मी था। नरेश त्यागी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मियों की टीम डाक्टरों के साथ पहुंची। इन्होंने घायल मोर का इलाज शुरू कराया। लोगों का कहना था कि किसी ने शिकार के उद्देश्य से मोर को मारने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। घायल होने पर भी मोर शिकारी के चंगुल से भाग निकला। लोगों का कहना था कि पहले इस जंगल में काफी मोर थे। धीरे-धीरे अब यहां से मोर खत्म हो गए हैं। अब इक्का दुक्का ही मोर दिखाई देते हैं। लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण की मांग उठाई।