{"_id":"5ac518f04f1c1bbb618b57fd","slug":"71522866416-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेंहू खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेंहू खरीद केंद्र
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जिले के 54 सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर चार दिन में एक भी दाना नही खरीदा गया है। नजीबाबाद और अफजलगढ़ खरीद केंद्र पर मात्र 66 क्विंटल गेहूं की खरीददारी हुई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी के अनुसार गेहूं कटाई में तेजी आने के बाद खरीद बढ़ जाएगी।
जिले में विभिन्न विभागों के 56 गेहूं खरीद केंद्र खोले गए हैं। एक अप्रैल से गेहूं की खरीददारी शुरू हो गई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी के अनुसार नजीबाबाद केंद्र पर साढ़े 56 क्विंटल तथा अफजलगढ़ केंद्र पर मात्र 10 क्विंटल गेहूं बुधवार को खरीदा गया। उनके अनुसार सभी केंद्र पर बारदाना तथा पैसा उपलब्ध करा दिया गया है। पैसा किसानों के खाते में जाएगा। निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात हैं। अभी गेहूं की कटाई में तेजी नही आई है। तापमान लगातार बढ़ रहा है। गेहूं पकने लगा है। खरीद 15 जून तक चलेगी। अगले एक सप्ताह में खरीद तेज हो जाएगी। किसानों के अनुसार गेहूं के पकने में 10-15 दिन लग सकते हैं। किसान का गन्ना खेत में खड़ा है। पहले किसान गन्ना खत्म करेगा। तब गेहूं की ओर देखेगा। उधर, खुले बाजार में अभी गेहूं बिक्री के लिए आना शुरू नहीं हुआ है।