{"_id":"5a70b3634f1c1b8b268b7626","slug":"71517335395-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने कई स्थानों पर रविदास लीला मंचन का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने कई स्थानों पर रविदास लीला मंचन का किया शुभारंभ
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर (बिजनौर)। भाजपा विधायक ओम कुमार ने कई गांवों में पहुंचकर रविदास लीला मंचन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
विधायक ओमकुमार ने गांव ढक्का कर्मचंद, सेढ़ी ,साहनपुर नवादा, नन्हेड़ा आदि गांव में पहुंचकर रविदास लीला मंचन का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक ओमकुमार ने कहा कि संत रविदास ऐसे समाज सुधारक थे। जिन्होंने समाज की कई कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई है। संत रविदास निर्गुण भक्ति के उपासक थे। एक महान कवि के रूप में उन्होंने अपनी गाथाओं की ओर से समाज के हित के लिए अनेक कार्य किए है। विधायक ओम कुमार ने समाज में शराब और दहेज जैसी कुरीतियों से दूर रहने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह , अमरीश, वीरेंद्र सिंह, राजकुमार, सत्यवीर सिंह, मुकेश कुमार, प्रधान नंदराम सिंह, मनोज हिटलर, नरेश चेयरमैन, अरविंद चौधरी, कपिल प्रधान आदि मौजूद रहे।