{"_id":"5a70b35e4f1c1b84268b76bd","slug":"71517335390-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदी दिवस पर श्रद्घांजलि कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदी दिवस पर श्रद्घांजलि कार्यक्रम आयोजित
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता बापू का भावपूर्ण स्मरण, श्रद्धांजलि दी
नजीबाबाद (बिजनौर)। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शिक्षण संस्थाओं में मौन श्रद्धांजलि दी गई। नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन क्राइम प्रिवेंटिव ब्रिगेड ने भी राष्ट्रपिता बापू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन क्राइम प्रिवेंटिव ब्रिगेड की ओर से जिला उपाध्यक्ष सुमन वर्मा के रमेशनगर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि सभा में महिलाओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। रघुपति राघव राजाराम... राम धुन के साथ वक्ताओं ने महात्मा गांधी को सत्य और अहिंसा का पुजारी बताया। सुशीला गुप्ता, सुमन वर्मा, कृष्णकांता गोयल, नईम आरा नाज, ललनी, सुषमा ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा देश को आजाद कराने में दिए गए योगदान को अविस्मरणीय बताया।
उधर शिक्षण संस्थाओं में 11 बजकर 2 मिनट पर मौन श्रद्धांजलि के साथ राष्ट्रपिता का भावपूूर्ण स्मरण किया गया। आकाशवाणी के नजीबाबाद केंद्र ने राष्ट्रपिता की स्मृति में सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर दो मिनट के लिए अपने प्रसारण रोक कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।