{"_id":"5a6e163f4f1c1b74268b6ed3","slug":"71517164095-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा में फिर शामिल हुए गौहर इकबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा में फिर शामिल हुए गौहर इकबाल
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा से चुनाव लड़े गौहर इकबाल की बसपा में फिर से वापसी हो गई है।
गौहर इकबाल वर्ष 2017 में नूरपुर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़कर चुनाव हार गए थे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नजदीकी होने की गाज गौहर इकबाल पर भी रही। गौहर इकबाल अपने स्कूल की एक टीचर को भगाने के मामले में भी चर्चा में रहे थे । इन बातों को लेकर ही बसपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। वह काफी दिनों से बसपा में शामिल होने की जुगत में लगे थे। गौहर इकबाल को फिर से बसपा में शामिल कर लिया गया है। बसपा के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने गौहर इकबाल के बसपा में शामिल होने की पुष्टि की हैं।