{"_id":"5a3ff2cc4f1c1b10788b4cac","slug":"71514140364-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाल का ट्रांसफर निरस्त कराने की मांग को लेकर क्षेत्रवासी सड़कों पर उतरे, सीओ व एसडीएम को ज्ञापन सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाल का ट्रांसफर निरस्त कराने की मांग को लेकर क्षेत्रवासी सड़कों पर उतरे, सीओ व एसडीएम को ज्ञापन सौंपे
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाल का ट्रांसफर रुकवाया जाए
अफजलगढ़। क्षेत्रवासियों ने कोतवाल प्रेमवीर राणा के स्थानांतरण को रद कराने की मांग को लेकर रविवार को नगर में प्रदर्शन किया। प्रर्दशनकारियों ने पहले इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को संबोधित सीओ सुशील कुमार की गैर मौजूदगी में सीओ के पेशकार संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा। बाद में बाद में धामपुर पहुंच कर इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। चेताया कि यदि शासन की ओर से कोतवाल प्रेमवीर राणा के स्थानांतरण को निरस्त कराकर दुबारा तैनाती नहीं दी तो आंदोलन होगा।
रविवार सवेरे क्षेत्र के लोग अमजद अली, मोहम्मद जुनैद, मोहम्मद मोनिस, आरिफ , मोहम्मद हनीफ , इमरान अहमद, सलीम अहमद, परवेज अहमद, लियाकत, मोहम्मद शफीक, मोहम्मद शारिक , मोहम्मद जाहिद हुसैन, मोहम्मद अफजाल ठेकेदार, सरदार गुरविंदर सिंह , हरनाम सिंह, सतनाम सिंह, अजबिंदर सिंह के नेतृत्व में सीओ कार्यालय पर एकत्र हुए । प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कोतवाल के राज में यहां पर चार माह के भीतर अपराधी भूमिगत हो गए थे और अपराध कम हो गए है। संगठित अपराध करने वाले क्षेत्र से गायब है। प्रदर्शन के दौरान लोग अपने हाथों में ट्रांसफर निरस्त करने की मांग को लेकर स्लोगन लिखी तख्तियों को लिए थे।
प्रदर्शनकारियों ने कोतवाल को भाजपाइयों की आपसी गुटबंदी का नतीजा करार दिया। गौरतलब है कि सरकार की ओर से कोतवाल प्रेमवीर राणा का ट्रांसफर लखनऊ जोन के लिए हो गया है। नागरिक कोतवाल का ट्रांसफर निरस्त कराने के मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। इसके बाद प्रदर्शनकारी धामपुर पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सलीम, शफीक, शरीफ, मनदीप सिंह, इब्राहिम, नबील, जाहिद, शमीम ठेकेदार, परवेज आदि रहे।