{"_id":"59f8c7a74f1c1b70548ba2d2","slug":"71509476263-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी ने समर्थकों का मन टटोला,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी ने समर्थकों का मन टटोला,
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओमवेश को लेकर सपा में जाना चाहते हैं समर्थक
- क्षेत्र गांवों में पहुंचकर पूर्व राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं का मन टटोला
अमर उजाला ब्यूरो
जलीलपुर (बिजनौर)।
भविष्य की राजनीति को लेकर पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश पिछले कई दिनों से अपने समर्थकों के बीच जाकर उनका मन टटोल रहे हैं। इसी क्रम में दो दर्जन गांवों के चुनिंदा समर्थकों के साथ जलीलपुर में बैठक कर विचार विमर्श किया। अधिकांश समर्थकों ने समाजवादी पार्टी में जाने की सलाह दी। हाल फिलहाल में नगर निकाय चुनाव को छोड़कर कोई आम चुनाव निकट भविष्य में नहीं होने जा रहा है फिर भी पूर्व राज्य मंत्री स्वामी ओमवेश ने अचानक राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए पिछले कई दिनों से समर्थकों के बीच जाकर, उनसे भविष्य की राजनीति को लेकर विचार विमर्श करना शुरू किया हुआ है।
रविवार की शाम जलीलपुर के पूर्व प्रधान सतसागर यादव उर्फ मामा के निवास पर सैंद्वार, सब्दलपुर तैली, वीरोपुर, माहू, गंधौर, बेरखेड़ा, कुतुबपुर गांवड़ी, जलीलपुर, नवादा, भसौड़ी, मीरापुर, बसंतपुर, बाकीपुर, सुल्तानपुर, तख्तपुर, जमालुदीनपुर, दत्तियाना, नारनौर, खानपुर, कमालपुर, पाढ़ला, अजदेव, रवाना, इब्राहिमपुर आदि करीब दो दर्जन गांवों से पहुंचे। समर्थकों की बैठक कर भविष्य की राजनीति को लेकर स्वामी ओमवेश ने उन का मन टटोला। प्रधान रघुवीर सिंह की अध्यक्षता, महाशय कल्याण सिंह के संचालन में हुई बैठक में स्वामी ओमवेश ने कहा कि वे अपनी समस्या को लेकर समर्थकों के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने समर्थकों से पूछा कि भविष्य में कौन से राजनैतिक दल के साथ रहा जाए। जो फैसला आप लोग करेंगे, वही मान्य होगा। संसार सिंह, आदित्यवीर सिंह, निरीश कुमार गुप्ता, प्रधान राजकुमार यादव, प्रधान अंसार अहमद, प्रधान आनंद कुमार, प्रधान इकबाल, मांगेराम सैनी आदि सहित बैठक में मौजूद अधिकांश समर्थकों ने स्वामी ओमवेश को समाजवादी पार्टी मे जाने और आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की सलाह दी। हालांकि स्वामी ओमवेश ने अपने पत्ते नहीं खोले। पहले साथ छोड़ गए पुराने उन समर्थकों मीटिंग में मौजूदगी देख स्वामी गदगद नजर आए। इस दौरान संजय यादव, पंकज कुमार, शाहिद, वीरभान सिंह, राजीव यादव, अखिलेश यादव, सुरेश कश्यप, जोनी गिरी, बंटी, नरेश प्रजापति, निखिल त्यागी, शेर सिंह, लाल सिंह, फैय्याज अहमद आदि मौजूद रहे।