{"_id":"59f770584f1c1b9e678b8688","slug":"71509388376-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ियों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ियों ने मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री से की मानदेय बढ़ाने की मांग
नजीबाबाद। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मानदेय बढ़ाने का वादा पूरा करने की मांग की है।
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की स्थानीय शाखा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोमवार को ड्वाकरा हॉल परिसर में एकत्र हुईं। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कार्यालय को सौंपा। आंगनबाड़ियों की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में आंगनबाड़ियों को मिलने वाले मात्र चार हजार रुपये मानदेय से परिवार का गुजारा न हो पाने तथा परिवारों के आर्थिक संकटों से जूझने का जिक्र किया है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से पूर्व में किए गए वादे को पूरा करने तथा आंगनबाड़ियों के मानदेय में वृद्धि करने की मांग की है। ब्लाक अध्यक्ष कमला देवी, महामंत्री नसरीन जहां, कविता, बेबी रानी, सुमन लता, आरती, मीना कुमारी, सुरेश शर्मा, अचला सहित अनेक आंगनबाड़ियों ने हस्ताक्षरित ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। आंगनबाड़ियों ने ज्ञापन में कहा कि यदि उनकी न्यायोचित मांगों पर विचार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन करने पर विवश होना पड़ेगा।