{"_id":"59f76f5b4f1c1b78548b9ff8","slug":"71509388123-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकों को लाल, हरे, पीले कार्ड बांटकर रखी जाएगी नजर:एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकों को लाल, हरे, पीले कार्ड बांटकर रखी जाएगी नजर:एसपी
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। डीएम जगतराज ने कहा कि निकाय चुनाव निष्पक्षता व ईमानदारी से संपन्न कराया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। चुनाव में बाधा उत्पन्न करने या आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि लाल, हरे, पीले कार्ड बांटकर नागरिकों पर चुनाव के दौरान नजर रखी जाएगी।
कलक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में डीएम ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी। नामांकन व अन्य प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षित सहयोग करने की अपेक्षा करते हुए बिना भेदभाव सार्वजनिक स्थानों से स्वयं ही शत प्रतिशत बैनर, पोस्टर हटाने को कहा। डीएम ने कहा कि ऐसा न करने पर जिस पार्टी की होर्डिंग होगी उससे ही होर्डिंग हटाने की धनराशि वसूल की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार कि लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। कहा कि नामांकन के समय केवल पांच व्यक्ति ही अंदर जा सकते हैं। बताया कि नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए तीन, नगरपंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार के लिए दो, नगरपालिका परिषद व पंचायत सदस्य पद के लिये एक-एक दो पहिया वाहन का संचालन निर्वाचन के प्रचार-प्रसार के लिए करा सकते हैं। इसकी अनुमति रिटर्निंग अधिकारी से लेनी होगी। डीएम ने बताया कि कि राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों को जन सभा के लिए संबंधित आरओ से पूर्व अनुमति प्राप्त करनी होगी। कोई भी प्रत्याशी भाषणों में किसी भी व्यक्ति या प्रत्याशी की व्यक्तिगत आलोचना नहीं करेगा और न ही अपने भाषण अथवा वक्तव्यों में धार्मिक, जाति एवं सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का प्रयास नहीं करेगा। एसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा की राजनैतिक दल आचार संहिता का पालन करें तथा उनके द्वारा लगाई गई विभिन्न होर्डिंग को तत्काल हटवाएं। कहा कि कोई व्यक्ति साड़ी, पैसे, शराब, व मिष्ठान किसी भी सूरत में न बांटें। अगर कोई प्रत्याशी ऐसा करता हुआ पाया गया तो उसके विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि नागरिकों को लाल, पीला और हरे रंग के कार्ड जारी किए जाएंगे, जिससे अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा सके। इस अवसर पर सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम, एडीएम प्रशासन मदन सिंह गब्रर्याल, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सीताराम, पीके चौधरी, कोषागार अधिकारी सूरज कुमार, डीएसओ मनीष कुमार मौजूद रहे। राजनीतिक दलों में रालोद से यादराम सिंह चंदेल व गजेंद्र सिंह, सपा जिला प्रवक्ता अखलाक पप्पू, राजेंद्र कुमार जिला सचिव मंडल सदस्य सीपीएम, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, विकास कुमार, विनय राणा, कांग्रेस से विक्रम सिंह, गुलशन कुमार, बसपा मंडल कोआर्डिनेटर जितेंद्र सागर आदि मौजूद रहे।