{"_id":"596127674f1c1b9a6b8b45b5","slug":"71499539303-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से नहीं व्यापारियों को घबराने की जरूरत:विकास अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से नहीं व्यापारियों को घबराने की जरूरत:विकास अग्रवाल
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व व्यापारी नेता विकास अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने जीएसटी लागू कर पूरे देश में बहुत बड़ा परिवर्तन किया है। जीएसटी में 17 छोटे-बड़े करों को समाप्त किया गया है।
व्यापारियों के साथ बैठक में विकास अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी से किसी भी छोटे-बड़े व्यापारी को घबराने की जरूरत नहीं है। जीएसटी लागू होने से टैक्स की चोरी नहीं होगी। एक समान टैक्स लागू होने से राजस्व में भारी बढ़ोतरी होगी। जीएसटी का लाभ जनता को प्रत्यक्ष रूप से दिखेगा। 120 देशों में यह प्रणाली पहले से ही लागू है। अब देश के व्यापारी भी बिना भय के व्यापार करेंगे। वक्ताओं ने जीएसटी में पंजीकरण कराने व शासन को इसमें सहयोग देने का आह्वान किया। बैठक में सतीश राजपूत, शशांक अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, संदीप चौधरी, अंकुर गौतम, सुधीर पर्सवाल, विनीत राजपूत, आशीष अग्रवाल, लकी चोपड़ा, सुरेंद्र कपूर आदि मौजूद रहे।