{"_id":"59593e774f1c1b7e678b4a31","slug":"71499020919-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगीना लोकसभा में बनेंगे पांच बड़े बाइपास मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगीना लोकसभा में बनेंगे पांच बड़े बाइपास मार्ग
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना लोकसभा क्षेत्र में बनेंगे पांच बड़े बाईपास
धामपुर (बिजनौर)। नगीना के सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र में जल्द ही छह नए मार्गों का निर्माण होगा। 16 नए पुल बनेंगे। पांच ऐसे बड़े मार्ग बनेंगे, जो बाईपास के रूप में दूसरे मार्गों से जाकर मिलेंगे। इससे जनता को लाभ पहुंचेगा।
लखनऊ से फोन पर हुई वार्ता में सांसद ने बताया कि वह क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का निदान कराने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मिले। उन्होंने बताया कि सीआरएफ से लोकसभा क्षेत्र में पांच बड़े मार्ग स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन अब तक इनके निर्माण के लिए धन की स्वीकृति नहीं हो सकी है। उन्होंने डिप्टी सीएम से जल्द ही धन रिलीज कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि इन मार्गों में धामपुर क्षेत्र में दुर्गा विहार कॉलोनी, बाईपास मार्ग का चौड़ीकरण भी शामिल है। एमपी ने बताया कि क्षेत्र में 16 नए पुलों का निर्माण होने से लोगों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मंत्री से बदहाल मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग की है।