{"_id":"59593e6d4f1c1b7e678b4a28","slug":"71499020909-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारी शुरू
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलीलपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तैयारी शुरू
जलीलपुर (बिजनौर)।
तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो जाने के बाद खाली पड़े पद पर कब्जे के लिए दावेदारों ने जोड़-तोड़ शुरू कर दी है। एक संभावित उम्मीदवार के बुलावे पर भारी संख्या में बीडीसी सदस्य मीटिंग में पहुंचे।
ब्लॉक प्रमुख आबिदा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास होने के पहले से ही शेखपुरी चौहड़ से बीडीसी सदस्य कृपाली देवी के पुत्र रवि धारीवाल ने प्रमुख की कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ शुरू कर दी थी। वे कृपाली देवी को इस पद पर बिठाना चाहते हैं। इसके लिए पहले भी बीडीसी सदस्यों की बैठक की जा चुकी हैं। अभी ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तारीख तय नहीं है, लेकिन संभावित उम्मीदवारों ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। जलीलपुर में ब्लॉक प्रमुख पद महिला के लिए आरक्षित है। रविवार को गांव भगौड़ा में संभावित उम्मीदवार कृपाली देवी के पुत्र रवि धारीवाल ने बीडीसी सदस्यों को बैठक में आमंत्रित किया था। रवि धारीवाल ने 130 में से 123 सदस्यों के बैठक में पहुंचने का दावा किया है। बैठक में शाहिद खां, नेपाल सिंह, फुरकान अली, नरेंद्र सिंह, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।