{"_id":"5953fd124f1c1b1c6b8b4697","slug":"71498676498-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर
नजीबाबाद (बिजनौर)। रायपुर सादात में तेज रफ्तार दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है।
नगीना देहात थाने के पास नहर पुल के निकट बुधवार की दोपहर दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे। भीषण टक्कर में रायपुर निवासी समीर (25) और फिरोज (21) को गंभीर चोटें आईं। फिरोज के साथ उसका एक साथी जुनेद भी गंभीर रूप से घायल हुआ। जब कि समीर के साथ बाइक पर सवार महफूज को भी चोटें आईं। घायलों को नजीबाबाद में एक नर्सिंगहोम लाया गया। समीर और फिरोज को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया। उपचार के लिए ले जाते समय फिरोज की मौत हो गई। जबकि उसके साथी जुनेद को नजीबाबाद के प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, बुंदकी मार्ग पर हुई दुर्घटना में अकबराबाद निवासी बाइक सवार मो. साबिर के गंभीर चोटें आईं। उनके साथ एक बालिका के भी चोटें आईं। साबिर को नजीबाबाद के प्राइवेट नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है।