फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   70 percent work of sugarcane speculative performance completed

गन्ना सट्टा प्रदर्शन का 70 प्रतिशत कार्य पूरा

Thu, 19 Aug 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
70 percent work of sugarcane speculative performance completed
गन्ना सट्टा प्रदर्शन का 70 प्रतिशत कार्य पूरा
विज्ञापन

धामपुर। गन्ना विभाग की ओर से गांवों में गन्ना सट्टा सर्वे प्रदर्शन का कार्य किया जा रहा है। अब तक करीब 70 प्रतिशत सर्वे प्रदर्शन कार्य पूरा हो चुुका है। इस दौरान जो सर्वे सट्टा प्रदर्शन हुआ है, इनमें से करीब 2200 से ज्यादा किसानों ने आपत्ति दर्ज कराई हैं। इन आपत्तियों का विभाग के अधिकारियों ने प्लॉटों का अवलोकन कर और संबंधित किसानों से मिलकर कागजों पर तो निदान कर दिया है।

धामपुर गन्ना विकास परिषद के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अमित कुमार पांडेय ने बताया कि गन्ना विभाग की ओर से गन्ना सट्टा प्रदर्शन चल रहा है। एक जून से शुरू हुए सर्वे के दौरान अब तक करीब 70 प्रतिशत गांवों में सर्वे कार्य हो चुका है। इन गांवों में हुए सर्वे के दौरान 2200 से ज्यादा किसानों ने प्रार्थना पत्र देकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं, सभी का निदान कर दिया गया है। सर्वे प्रदर्शन कार्य 30 अगस्त तक ही चलना है। इसके बाद यह बंद हो जाएगा। विभाग की ओर से सब कुछ अपडेट कर एक सितंबर से किसानों को कच्चे पर्ची कलेंडरों का वितरण होगा। यह कार्य विभाग के अधिकारियों को हर हाल में 10 सितंबर तक पूरा करना है। 11 सितंबर से 30 सितंबर के बीच 10 किसान मेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed