फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   684 houses which have become ruins will be repaired

Bijnor News: खंडहर बन चुके 684 आवासों की होगी मरम्मत

Sun, 15 Dec 2024 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
684 houses which have become ruins will be repaired
सतीश शर्मा
विज्ञापन

धामपुर। 2012-13 में कांशीराम आवास योजना के तहत धामपुर ,चांदपुर और हल्दौर में करीब 684 आवासों का 14.69 करोड़ की लागत से निर्माण हुआ था। मगर, आज तक आवासों का आवंटन नहीं हो सका। वर्तमान में सभी आवास खंडहर बन चुके हैं। अब 12 साल बाद इस आवासों की फिर से मरम्मत की जाएगी। डूडा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है।
डूडा विभाग के परियोजना अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इन आवासों की तीन चरणों में मरम्मत होगी। पहले चरण में धामपुर के 240 आवासों की मरम्मत होगी। इसकी मरम्मत कराने के लिए विभाग की ओर से छह करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मरम्मत के बाद में इन आवासों का आवंटन गरीब लोगों को नहीं होगा, बल्कि छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए या फिर सरकारी नौकरी पेशा को किराए पर दिया जाएगा। आवासों के देखरेख की जिम्मेदारी पालिका और संबंधित निर्माण कंपनी के अधिकारियों की होगी। किराए के तौर पर मिलने वाली धनराशि इन आवासों की मेंटीनेंस पर खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीति के फेर में खंडहर बन गए आवास : बसपा शासन काल में वर्ष 2012-13 में कांशीराम आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को आशियाना उपलब्ध कराने के लिए धामपुर में 5.88 करोड़ की लागत से 240 आवासों का निर्माण हुआ था।

चांदपुर में 6.17 करोड़ की लागत से 252 और हल्दौर में 2.64 करोड़ की लागत से 108 आवासों का निर्माण हुआ था। मगर, इनका आज तक आवंटन नहीं हो सका।
उत्तर प्रदेश में बसपा के बाद सपा सरकार आई, लेकिन इन आवासों के लिए बजट नहीं मिला। भाजपा सरकार का दूसरा कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया था। मगर, अब एक बार फिर से इन आवासों की मरम्मत करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed