फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   668 heads of the district will take oath today

जिले के 668 प्रधान आज लेंगे शपथ, डीएम ने जारी की अधिसूचना

Thu, 17 Jun 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
668 heads of the district will take oath today
जिले के 668 प्रधान आज लेंगे शपथ
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम ने 668 नवनिर्वाचित प्रधानों समेत नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के शपथग्रहण की अधिसूचना आज कर दी है। सभी को 18 व 19 जून को शपथ दिलाई जाएगी। 454 प्रधान पहले ही शपथ ले चुके हैं। इस प्रकार 1122 पंचायत संगठित हो जाएंगी। शपथग्रहण की तैयारी चल रही है।
जिले में 1123 पंचायत हैं। पहले चरण में 454 प्रधान शपथ ले चुके हैं। 668 प्रधान शपथ लेंगे। मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक की पंचायत खेड़की हेमराज के प्रधान तकनीकी कारणों से शपथ नहीं लेंगे। इस प्रकार 19 जून तक 1122 पंचायत संघटित हो जाएंगी। सबसे अधिक प्रधान नजीबाबाद ब्लाक में शपथ लेंगे। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि डीएम उमेश मिश्र द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी प्रधान व सदस्यों को शपथग्रहण कार्यक्रम की सूचना भेज दी गई है। सभी 11 ब्लाक के बीडीओ को शपथ दिलाने के लिए नामित किया गया है। पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व सफाई कर्मचारियों की पंचायतों में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

किस ब्लाक में कितनी पंचायत में शपथग्रहण
नहटौर ब्लॉक में 78, स्योहारा ब्लॉक में 55, नजीबाबाद में 82, जलीलपुर में 62, कोतवाली में 56, मोहम्मदपुर देवमल में 71, हल्दौर में 60, अफजलगढ़ में 37, धामपुर में 51, नूरपुर में 65 तथा किरतपुर में सबसे कम 23 पंचायतों में शपथग्रहण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवगठित पंचायतों की पहली बैठक को भेजे नोटिस
डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि नवगठित पंचायतों की पहली बैठक 20 जून को होगी। सचिवों के माध्यम से नोटिस भेज दिए हैं। पहली बैठक में नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति, जल प्रबंधन समिति तथा निर्माण कार्य समिति का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed