{"_id":"5ea70f9c8ebc3e90602aacb9","slug":"63-people-from-haryana-quarantined-in-dhampur-nazibabad-news-mrt479460625","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से आए 151 श्रमिकों को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से आए 151 श्रमिकों को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
नजीबाबाद में एनआईआईटी क्वारंटीन केंद्र का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी अजय चौहान और एसडीएम संगीत?
- फोटो : NAZIBABAD
हरियाणा से आए 151 श्रमिकों को किया क्वारंटीन
नजीबाबाद। एनआईआईटी को प्रशासन ने नया क्वारंटीन केंद्र बनाया है। हरियाणा से आए नजीबाबाद क्षेत्र के 151 श्रमिकों को 14 दिन के लिए एनआईआईटी केंद्र पर क्वारंटीन किया गया है।
प्रदेश सरकार कोटा राजस्थान में कोचिंग कर रहे विद्यार्थियों को उनके घर तक पहुंचाने के बाद अब क्षेत्र के श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है। नजीबाबाद क्षेत्र के अनेक श्रमिक हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे थे। प्रदेश सरकार की पहल पर हरियाणा से नजीबाबाद क्षेत्र के श्रमिक बिजनौर होते हुए रविवार से नजीबाबाद पहुंच रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ 151 श्रमिकों को प्रशासन ने बुंदकी मार्ग स्थित एनआईआईटी में बनाए गए क्वारंटीन केंद्र पर रखा है। एसडीएम संगीता, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने श्रमिकों को एनआईआईटी केंद्र पर क्वारंटीन कराया। भ्रमण पर आए जिले के नोडल अधिकारी अजय चौहान ने हरियाणा से आए श्रमिकों के हालचाल जाने।
107 पहले से हैं क्वारंटीन
नजीबाबाद। नजीबाबाद के आईटीआई समीपुर, सीवी रमन आईटीआई मथुरापुर मोर, शहनाई बैंक्वेट हॉल के क्वारंटीन केंद्रों और आश्रय स्थलों में 107 लोग पहले से क्वारंटीन में है।