फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   622 people quarantined in Bijnor so far

बिजनौर में अब तक 622 लोग क्वारंटीन

Thu, 16 Apr 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
622 people quarantined in Bijnor so far
बिजनौर में शास्त्री चौक पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर में अब तक 622 लोग क्वारंटीन
विज्ञापन

बिजनौर। बुधवार को चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो गांवों में पॉजिटिव मरीजों के परिजनों की प्राथमिक जांच की और 42 लोगों सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। सीएमओ के अनुसार अब तक जिले में कुल 622 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। बृहस्पतिवार तक लगभग 644 सैंपल जांच के लिए जा चुके हैं। इनमें से 12 पॉजिटिव, 391 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 241 रिपोर्ट अभी लंबित हैं।

जिले में अब तक कुल 12 केस कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। बुधवार रात गांव एक के एक ही परिवार के तीन लोगों और चांदपुर के एक मोहल्ले के एक युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार एक ही परिवार के तीन सदस्यों में एक महिला भी शामिल है। उन्होंने बताया कि गांव के मरीज दिल्ली स्थित एक बेकरी पर काम करते थे। कुछ दिन पूर्व ही ये दिल्ली से वापस आए तो इन्होंने यह सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी थी और स्वेच्छा से अपनी जांच कराने की बात कही थी। तीनों को होम क्वारंटीन कर सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। जबकि चांदपुर के एक मोहल्ले का युवक अहमदाबाद से आया था। उसने भी स्वेच्छा से अपनी जांच कराई तो उसे भी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि पोजिटिव मिले ये चारों जमाती नही हैं। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आए मरीजों के 42 परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बृहस्पतिवार को 25 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed