फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   62 directors elected unopposed in Dhampur block

Bijnor News: धामपुर ब्लाॅक में 62 संचालक निर्विरोध चुने गए

Thu, 16 Mar 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 16 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
62 directors elected unopposed in Dhampur block
- 10 समितियों के 90 पदों के लिए 135 लोगों ने किए थे नामांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव शैलेंद्र नायक ने बताया कि धामपुर ब्लॉक में कुल 10 समितियां है। इनमें 90 पदों के लिए 135 लोगों ने पर्चे दाखिल किए थे। नाम वापसी के बाद 62 वार्डों में एकल पर्चा रहने से इनके निर्विरोध संचालक बनने का रास्ता साफ हो गया है। इनकी अधिकारिक घोषणा 18 मार्च को मतदान वाले दिन होगी।
अब 90 में से 28 वार्डों में ही चुनाव होगा। सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। रामठेरा समिति में नौ पदों के सापेक्ष छह पदों पर निर्विरोध चुने गए हैं। दो वार्डों में चुनाव होगा, एक पद रिक्त है। नींदडू में भी एक पद रिक्त है। छह वार्डों में चुनाव होगा। दो वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मिलक जहांगीराबाद में नौ में से सात वार्डों में निर्विरोध, दो वार्डों में चुनाव होगा। बसेड़ा में आठ संचालक निर्विरोध और एक वार्ड में चुनाव होगा। पीपलसाना में आठ वार्डों में निर्विरोध संचालक चुने गए। जबकि एक वार्ड रिक्त है। नसीरपुर बनवारी में दो वार्डों पर निर्विरोध और सात वार्डों में चुनाव होगा। शेरकोट में नौ पदों में से सात संचालक निर्विरोध और दो पर चुनाव होगा।
विज्ञापन

हर्रा समिति में एक सीट खाली, आठ निर्विरोध
साधन किसान सेवा सहकारी समिति हर्रा के चुनाव अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि उनके यहां नौ वार्ड हैं। वार्ड नंबर तीन पर नामांकन पत्र जमा न होने से खाली रह गया। बाकी आठ वार्डों में नामवापसी के बाद एकल नाम होने से सभी के निर्विरोध संचालक बनने का रास्ता साफ हो गया है। वार्ड नंबर एक कनखेड़ी से सतेंद्र कुमार, वार्ड दो गारोपुर से आशाराम, वार्ड तीन बमनौली ने पर्चा जमा न होने से रिक्त रह गया। वार्ड चार बेरखेड़ा चौहान से नंद किशोर, वार्ड पांच रायपुर मलूक प्रथम से सर्वेश कुमारी, वार्ड नंबर छह रायपुर मलूक द्वितीय से सुनीता देवी, वार्ड सात सैदपुर वीरू से विजयपाल सिंह, वार्ड आठ सादुल्लखानपुर से ऋषिपाल सिंह और हर्रा से दिनेश कुमार के नामवासी के बाद एकल पर्चा होने से इनके निर्विरोध संचालक बनने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामपुर में आठ का निर्विरोध संचालक बनना तय
धामपुर। धामपुर किसान सेवा सहकारी समिति में नौ संचालक क्षेत्र हैं। इनमें से जैतरा को छोड़ बाकी आठ क्षेत्रों में संचालक पद के लिए बृहस्पतिवार को नामवापसी के बाद एकल पर्चा होने से सभी के निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया। चुनाव अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि जैतरा क्षेत्र की संचालक पद की सीट पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थी। लेकिन किसी ने पर्चा नहीं भरा। जिसके कारण यह सीट खाली रह गई है। नामवापसी के बाद आठ क्षेत्रों में एकल पर्चा जमा होने से इनके निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है। इनमें उमरी क्षेत्र से चाकरपुर निवासी जयदेव सिंह अनुसूचित जाति, ढक्का करमचंद से रेखा रानी (महिला), बसेड़ा खुर्द से गीता देवी (महिला), मोहड़ा से जगदीश सिंह सामान्य, मोहम्मदपुर सादा से जयपाल सिंह सामान्य, मौजमपुर सूरज से दीपक कुमार सामान्य, अमखेडा से नवीन कुमार व भटियाना खुशहालपुर क्षेत्र से भूदेव के संचालक बनने का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed