{"_id":"5c80027abdec2214705793b8","slug":"61551893114-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायरीनों की खिदमत के लिए लगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायरीनों की खिदमत के लिए लगा शिविर
विज्ञापन
दरगाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। अजमेर शरीफ और कलियर शरीफ दरगाह जियारत को जाने वाले जायरीनों की खिदमत के लिए अदब सिटी परिसर में शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जायरीनों को निशुल्क दवा की व्यवस्था की गई है। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैहिस्सलाम की दरगाह अजमेर और कलियर शरीफ दरगाह जाने वाले जायरीनों के लिए नगर के समाजसेवियों की ओर से अदब सिटी में खिदमत शिविर लगाया गया।
तीन दिवसीय शिविर के पहले दिन करीब दो दर्जन बसों से नजीबाबाद से गुजर रहे जायरीनों के ठहरने, खाने और नाश्ते की समाजसेवियों की ओर से व्यवस्था की गई है। अकरम उस्मानी, हाजी फैजान, सलीम साबरी, कासिम, नसीम अहमद, शाकिर सूफी, अतीक अहमद ने अजमेर और कलियर शरीफ के जायरीनों की खिदमत की। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. रविंद्र, डॉ. पूनम सोनी, डॉ. गौरव और डॉ. कोनैन ने जायरीनों को निशुल्क दवा उपलब्ध कराई। अकरम उस्मानी ने बताया कि बृहस्पतिवार को खिदमत शिविर का समापन होगा।