फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   संचारी रोग नियंत्रण को प्रभावी बनाएं अफसर : डीएम

संचारी रोग नियंत्रण को प्रभावी बनाएं अफसर : डीएम

Sun, 24 Feb 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण को प्रभावी बनाएं अफसर : डीएम
संचारी रोग नियंत्रण को प्रभावी बनाएं अफसर: डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि जिले में संचारी रोगों की अधिकता नहीं है। उन्होंने इसे और बेहतर बनाने के लिए साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को इसके प्रचार-प्रसार से संबंधित सामग्री ब्लॉकों पर पहुंचाने, वाल पेंटिंग कराने को कहा और ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, सफाई कर्मचारी का प्रशिक्षण कराकर उपस्थिति पंजिका की एक प्रति मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए।

शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। कहा कि इस प्रगति को और अधिक बढ़ाएं। उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी एवं नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि गांवों एवं शहरी क्षेत्रों में फॉगिंग एवं एंटी लार्वा स्प्रे कराकर रोस्टर निर्धारित वाहट्सअप ग्रुप में जारी करें। समय-समय पर नियमित रूप से फॉगिंग करायें आौर पानी जमा होने वाले स्थानों जैसे नालियों, तालाबों आदि में एंटी लार्वा स्प्रे कराना सुनिश्चित करें। ताकि संचारी रोगों पर स्थायी रूप से नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने कहा कि शहरी तथा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में झाड़ियों को निश्चित रूप से साफ कराएं। वहां रोस्टरवार चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाए और संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दीवार पर ड्यूटी लगाए जाने वाले चिकित्सक का समय, नाम एंव उनका मोबाइल नंबर जरूर लिखवाएं। ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीएम ने जननी सुरक्षा योजना, गर्भवती महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण आदि कार्य को संपादित पूर्ण मानक के अनुरूप संपादित करने के लिए माता-शिशु ट्रेकिंग सिस्टम का पालन करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस सिस्टम के द्वारा गर्भवती महिलाएं प्रसव, शिशु एवं टीकाकरण की संपूर्ण जानकारी हर समय प्राप्त की जा सकती है और कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध पर प्रभावी रूप से नियंत्रण करें। उन्होंने प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य केन्द्रों को नियमित रूप से स्वयं ओपीडी में मरीजों का उपचार करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ प्रवीण कुमार मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार, सीएमओ शरद कुमार त्यागी, जिला मलेरिया अधिकारी ब्रजभूषण, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, जनपद के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed