फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विराट धर्मसभा में आज 20 हजार से ज्यादा श्रीराम भक्त जाएंगे दिल्ली

विराट धर्मसभा में आज 20 हजार से ज्यादा श्रीराम भक्त जाएंगे दिल्ली

Sat, 08 Dec 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
विराट धर्मसभा में आज 20 हजार से ज्यादा श्रीराम भक्त जाएंगे दिल्ली
दिल्ली धर्मसभा में 20 हजार से ज्यादा रामभक्त जाएंगे दिल्ली
विज्ञापन

बिजनौर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश की मांग को लेकर जिले से 20 हजार से अधिक रामभक्त आज दिल्ली कूच करेंगे। दिल्ली में होने वाली विराट धर्मसभा में ये सब शामिल होंगेे। जिले में सुबह साढ़े चार बजे से बसें दिल्ली के लिए रवाना जाएंगी। सभी हिंदूवादी संगठनों के अलावा भाजपा कार्यकर्ता भी धर्मसभा में हिस्सा लेने जाएंगे।
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केंद्र सरकार पर दबाव बनाना चाहता है। इसके लिए नौ दिसंबर को दिल्ली में विराट धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद को इस आयोजन के नेतृत्व की जिम्मेदारी दी गई है। विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले रविवार को जिले से 290 बसें श्रीराम भक्तों को लेकर दिल्ली कूच करेंगी। जिले से 20 हजार श्रीराम भक्तों का पंजीकरण दिल्ली जाने के लिए किया गया है। दिल्ली ले जाने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने जिले में बस्तियों के अनुसार प्रमुख बनाए हैं। हर बस्ती के प्रमुख को बस भरने की जिम्मेदारी दी गई है। बड़ी बस्तियों में एक से लेकर पांच पांच तक बस लगाई गई हैं। धर्मसभा में अधिक से अधिक भीड़ बढ़ाने के लिए गांवों पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। खंडों के अनुसार बस नियुक्ति की गई हैं। हर खंड से पांच-पांच बस ले जाई जा रही हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर बौद्धिक प्रमुख विपुल चौहान के अनुसार संघ की दृष्टि से बिजनौर व धामपुर अलग अलग जिले माने गए हैं। दोनों मेरठ प्रांत में शामिल हैं। दोनों जिलों से 290 बसें जाएंगी। इसके अलावा निजी वाहनों से भी काफी श्रीराम भक्त दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन

घर से लेकर जाएंगे भोजन
विराट धर्मसभा में दिल्ली जाने वाले श्रीराम भक्तों को अपने भोजन की व्यवस्था घर से ही करके ले जानी होगी। धर्मसभा में भोजन आदि की व्यवस्था नहीं होगी। वहां श्रीराम भक्त घर से लेकर गया खाना खाएंगे। हालांकि प्रदर्शनी मैदान में श्रीराम भक्तों के खाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदुओं की आस्था का प्रतीक हैं श्रीराम: जितेंद्र
विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री जितेंद्र चौधरी के अनुसार श्रीराम हिंदुओं की आस्था का प्रतीक है। केंद्र सरकार को हिंदुओं की आस्था का ध्यान रखते हुए श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाना चाहिए। पूरा देश अब श्रीराम मंदिर निर्माण होते देेखना चाहता है। दिल्ली में होने वाली धर्मसभा में जिले से अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed