{"_id":"5bfaf1e4bdec2241bf44968b","slug":"61543172580-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेब समूह की चीनी मिलों में शुरू हुई पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेब समूह की चीनी मिलों में शुरू हुई पेराई
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
वेव समूह की चीनी मिलों में शुरू हुई पेराई
बिजनौर। वेब समूह की चीनी मिलों में गन्ने की पेराई शुरू हो गई है। बिजनौर चीनी मिल में महाप्रबंधक इसरार अहमद और वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बालेश्वर मिश्र ने चेन में गन्ना डालकर पेराई का शुभारंभ किया। सबसे पहले गन्ना तुलवाने वाले तीन किसानों को शॉल ओढ़ाकर और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जिले में वेब समूह की बिजनौर और चांदपुर चीनी मिल हैं। बिजनौर चीनी मिल के पेराई सीजन का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ हुआ। ज्ञानी अमरजीत सिंह ने अखंड पाठ कराया। इसके बाद पंडित अंबरीश शर्मा ने हवन कराया। इस मौके पर राहुल चौधरी उपमहाप्रबंधक गन्ना, लेखराम तंवर जीएम टेक्निकल, कपिल शर्मा जीएम प्रोडक्शन, एके सिंह जीएम एचआर के साथ किसान अतुल चौधरी, वीरेंद्र सिंह, डॉ. तौफीक अहमद, दीपक कुमार, चांदवीर सिंह आदि मौजूद रहे। सबसे पहले गन्ने की गाड़ियां तुलवाने वाले किसानों मुनीश कुमार गांव पेदा, राजीव कुमार सालमाबाद और महकार सिंह भरैरा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तीनों किसानों को 501 रुपये नगद और मिठाई दी गई। चीनी मिल के जीएम केन राहुल चौधरी के अनुसार मिल रोजाना 25 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई करेगी। मिल से छह गन्ना सेंटर जुड़े हैं। मिल गेट पर 96 गांव के किसान गन्ना लाते हैं। मिल ने पिछले साल 40 लाख क्विंटल से अधिक गन्ना पेरा था। किसानों को 29 नवंबर तक का 35 हजार क्विंटल का इंडेंट भेज दिया गया है।