फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वृंदावन से आईं नामेश्वरी देवी के प्रवचन जारी

वृंदावन से आईं नामेश्वरी देवी के प्रवचन जारी

Mon, 01 Oct 2018 12:03 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन से आईं नामेश्वरी देवी के प्रवचन जारी
श्रीराधा-कृष्ण को जपने से होता है पापों का नाश :नामेश्वरी देवी
विज्ञापन

नजीबाबाद । मानव को दुख रूपी संसार में रहकर माया रूपी भवसागर से पार होने के लिए श्रीराधा कृष्ण की शरण में जाना चाहिए। श्रीराधा-कृष्ण के जपने मात्र से पापों का सहजता से नाश हो जाता है। वृंदावन से आईं नामेश्वरी देवी ने प्रवचन में श्रद्धालुओं से यह बात कही।

नगर के इंविटेशन बैंक्वेट हॉल में आयोजित दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन के पांचवें दिन कृपालु महाराज की प्रचारिका नामेश्वरी देवी ने कहा कि इस धरती पर दुख ही दुख हैं। श्रद्धालुओं को दुुख रूपी संसार और माया रूपी भवसागर से पार होने के लिए प्रभु के चिंतन और मनन में अपनी आत्मा को लगाना होगा। प्रभु के दर्शन और पापों से मुक्ति का मार्गदर्शन केवल सदगुरु रूपी महापुरुष करा सकते हैं। श्रीराधा-कृष्ण के नाम गुुणगान करने से श्रद्धालु के समस्त पापों का नाश सहजता से हो जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सद कर्मों को अपनाने, सदगुरु के बताए मार्ग पर चलने, बुरे कर्मों से दूर रहने और श्रीराधा-कृष्ण की भक्ति में रमने की सलाह दी। कार्यक्रम में गुरुवर प्यारे..., राधे-राधे जपोगे चले आएंगे बिहारी..., जैसे मधुर भक्तिमय भजनों की धुन पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस अवसर पर अमित गुप्ता, नीरज एड., अशोक अरोड़ा, अजय वर्मा, रेनू माहेश्वरी, अनिल कुमार, मालिनी, ज्योति शर्मा, नीलम अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, रिषीराज सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed