फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अली असगर की शहादत पर रोए अजादार

अली असगर की शहादत पर रोए अजादार

Tue, 18 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
अली असगर की शहादत पर रोए अजादार
सैदनगली। नबी के नवासे हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद मे छह मुहर्रम को मजलिसों का सिलसिला जारी रहा। इमाम बारगाहों के अलावा सादात के घरों में भी मजलिसे हुईं, जिनमें नसीमुल हसन, सफदर अली, मास्टर नईमूल हसन, डॉ. लईक हैदर ने मर्सिये पढ़े। जबकि मजलिस को सादिक रजा, हसन मेहंदी ने खिताब किया। मरहूम मेहंदी अब्बास के मकान पर मजलिस हुई। मजलिस के बाद शबीहे ताबूत बरामद हुआ, जो जुलूस की शक्ल मे इमाम बारगाह फातेमा दख्खन पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में नोहे मुहम्मद अब्बास, एजाज मुर्तजा, हैदर अब्बास, सुहैल अब्बास आदि ने पढ़े। रात को मजलिस इमामबारगाह दादे वाले में हुई, इसके बाद मुहम्मद अब्बास के मकान से हजरत अली असग़र का झूला बरामद हुआ। दूसरी मजलिस पीर जी वाले इमामबारगाह मे हुई, जिसे मौलाना मोहसिन तकवी ने खिताब करते हुए कहा कि कर्बला के मैदान में सबसे बड़ी शहादत अली असगर की है क्योंकि ये बच्चा उम्र में सबसे छोटा था। सिर्फ 6 महीने के अली असगर को इमाम हुसैन खुद अपने हाथों में लेकर जालिमों के सामने गए और कहा यजीदी फौज अगर तुम्हारी नजर में मैं गुनहगार हूं तो इस मासूम बच्चे ने तुम्हारा क्या बिगाड़ा है। इसकी मां का दूध खुश्क हो चुका है इसे थोड़ा सा पानी पिला दो। जालिमों को इस नन्हे बच्चे पर कोई रहम नहीं आया। हुरमला ने तीर चलाया जिसने असगर के गले को छेद और अली असगर की शहादत हो गई। बशीर की शहादत सुनकर अजादार फफक कर रोये। इस मौके पर मजहर अहसन, कसीम मुजतबा, इमरान मुर्तजा, जमाल हैदर, अली मेहंदी, हसन इकबाल, नजफ अब्बास, काशिफ मुर्तजा, इमरान मुजाहिद, हसन रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed