{"_id":"5b9ff606867a557fe67e1ea2","slug":"61537209862-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों के लिए शासकीय सेवा के द्वार बंद:पंकज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों के लिए शासकीय सेवा के द्वार बंद:पंकज सिंह
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों के लिए शासकीय सेवा के द्वार बंद: पंकज सिंह
बिजनौर। जिले के नोडल अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि योजनाओं में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दें। नोडल अधिकारी ने जिला अस्पताल व नगर पालिका बिजनौर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सब कुछ संतोषजनक मिला।
कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि राजस्व वसूली का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण है, विभिन्न मदों में प्राप्त होने वाले कर से अनेक जन कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को संचालित किया जाता है। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा में अब वही अधिकारी व कर्मचारी रहेंगे जो कार्य करने में रुचि रखते हों और अपने दायित्वों का निर्वहन करने में तत्परता के साथ कार्य करते हों, कामचोर और भ्रष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए शासकीय सेवा के द्वार बंद कर दिए जगए हैं। जो भी अधिकारी या कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने में अक्षम साबित हो रहे होंगे और चेतावनी के बाद भी अपनी कार्यशैली में अपेक्षित परिवर्तन नहीं लाएंगे, शासन के निर्देशों के अनुपालन में उन्हें सेवानिवृत्त किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ डा.राकेश मित्तल को योजनाओं में सुधार के कड़े निर्देश दिए। चिकित्साधिकारियों में सामंजस्य न होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए डीएम को सीएमओ के खिलाफ चेतावनी पत्र जारी करने को कहा और खुद भी विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही। उन्होंने आशाओं का भुगतान समय पर नही होने पर नाराजगी जताई। कहा कि स्वास्थ्य विभाग सहित जिन विभागों द्वारा विभागीय लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूरा नहीं किया गया है, इस बार पुनरावृत्ति होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ शासन को लिखा जाएगा। बैठक में डीएम अटल कुमार राय, सीडीओ प्रवीण मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ सहित जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।