फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सरकार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाने का प्रयास हो रहा : अतुल प्रधान

सरकार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाने का प्रयास हो रहा : अतुल प्रधान

Tue, 18 Sep 2018 12:14 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाने का प्रयास हो रहा : अतुल प्रधान
सरकार के खिलाफ बोलने वालों की आवाज दबाने का प्रयास हो रहा : अतुल प्रधान
विज्ञापन

नूरपुर। समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय एवं प्रजातंत्र बचाओ रैली को पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान ने झंडी दिखाकर मुरादाबाद के लिए रवाना किया। इससे पूर्व यात्रा के संयोजक अतुल प्रधान ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में एक तरह से इमरजेंसी लगी हुई है। सरकार के के विरुद्घ बोलने वालों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

सोमवार की सुबह दस बजे हुकुमतपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल में रविवार रात विश्राम के बाद साइकिल यात्रा मुरादाबाद के लिए रवाना हुई। इससे पूर्व पत्रकारों से बात करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता अतुल प्रधान ने कहा कि सहारनुपर से चली यह यात्रा मुरादाबाद, गजरौला, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए 23 सितंबर को दिल्ली पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा का उद्देश्य केंद्र व प्रदेेश सरकार की गलत नीतियों को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की साढ़े चार व प्रदेश की डेढ़ वर्ष की भाजपा सरकार ने जनता को केवल छलने का काम किया है। प्रदेश में विकास का कोई काम नही हो रहा है, बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा किए गए विकास कार्यों का फीता काटकर विकास करने का दिखावा किया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार में चारों ओर अराजकता फैली हुई है, बहन बेटियों की इज्जत तक सुरक्षित नहीं है। भाजपा के विधायक तक रेप में फंसे हुए है। सरकार का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नारा मजाक बन गया है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को अच्छी तरह से समझ चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में सपा सबसे अधिक सीटें जीतेगी। इस दौरान पूर्व सांसद यशवीर सिंह, विधायक नईमुल हसन, तसलीम अहमद, स्वामी ओमवेश, मूलचंद चौहान, नफीस अहमद, नसीम अहमद, पूर्व आईएफएस अधिकारी प्रताप सिंह, देवेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। यात्रा को बिजनौर के पदाधिकारियों द्वारा जनपद की सीमा तक छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed