फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों की जमीन को ओने-पौने दामों में अधिग्रहण कर रही सरकार

किसानों की जमीन को ओने-पौने दामों में अधिग्रहण कर रही सरकार

Mon, 17 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
किसानों की जमीन को ओने-पौने दामों में अधिग्रहण कर रही सरकार
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन असली की पंचायत हसनपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव ईसापुर सर्की में आयोजित हुई। पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी महावीर सिंह ने कहा कि आज किसानों का गन्ना भुगतान न होने से किसान पैसे के लिए मोहताज हो गया है। इतना ही नहीं सरकार फेस दो मध्य गंगा नहर के लिए किसानों की जमीन को औने-पौने दामों में अधिग्रहण कर रही है। किसानों को 20 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा दिया जाना चाहिए। इस दौरान किसानों ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। ईसापुर सर्की के बिजली घर को शीघ्र चालू करने की मांग की। किसानों ने तत्काल समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। पंचायत की अध्यक्षता रामकुमार सिंह और संचालन समरपाल सिंह ने किया। इस दौरान मनवीर सिंह, ओमपाल सिंह, प्रमोद नागर, चेतन सिंह, महेंद्र सिंह, समरपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed