फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिक्षा में गुणवता लाने को सक्रिय हुई पीएलसी

शिक्षा में गुणवता लाने को सक्रिय हुई पीएलसी

Fri, 14 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा में गुणवता लाने को सक्रिय हुई पीएलसी
शिक्षा में गुणवत्ता लाने को सक्रिय हुई पीएलसी
विज्ञापन

बिजनौर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देश पर स्कूलों में शिक्षा का स्तर उठाने के लिए प्रोफेशनल लर्निंग कम्यूनिटी सक्रिय हो गई है। पीएलसी की टीम स्कूलों में पहुंच कर आदर्श पाठ प्रस्तुत कर रही है तथा शिक्षकों को नवाचार करने के लिए भी प्रेरित कर रही है। जिले के सभी विकास क्षेत्रों में पीएलसी का गठन किया गया है।
जिले के जूनियर हाई स्कूलों में जल्द ही शिक्षा में सुधार दिखाई देगा। इसके लिए जिला स्तर पर प्रोफेशनल लर्निंग कम्यूनिटी का गठन किया गया है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य के निर्देशन में इसके लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक पी सी चक्रवर्ती को प्रभारी बनाया गया है। शिक्षक पी सी चक्रवर्ती की देखरेख में प्रत्येक ब्लॉक में पीएलसी का गठन किया गया। प्रत्येक ब्लॉक की टीम में 10 से 12 शिक्षक हैं। शिक्षकों की टीम ने अब जूनियर स्कूलों में पहुंचना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिक्षक पी सी चक्रवर्ती के नेतृत्व में पीएलसी टीम जूनियर हाई स्कूल धर्मनगरी में पहुंची। टीम में शिक्षक अरुण कुमार जिंघाला, विष्णु कुमार, दीपाली बालूजा, कविता चौधरी, सीमा चौधरी, संकुल प्रभारी राजपाल सिंह सहित कई शिक्षक रहे। टीम ने प्रत्येक कक्षा में पहुंच कर आदर्श पाठ प्रस्तुत किया। बाद में पीएलसी की टीम ने स्कूल के शिक्षकों के साथ गोष्ठी आयोजित की। जिसमें शिक्षकों से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए टिप्स दिए। पीसी चक्रवर्ती ने कहा कि शिक्षक अपने अनुभव एक दूसरे के साथ साझा करें तथा बच्चों की समस्याओं का निस्तारण करें। इस दौरान संकुल प्रभारी ताजवीर सिंह, मोहम्मद तारिक अलीम, नरेशपाल वर्मा, इबादुर्रहमान, प्रवेशिका देवी, सुशील शर्मा, प्रतीक्षा रानी, ऋतु गर्ग, अर्चना रानी, दीपिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed