फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   श्री सिद्घि विनायक मंदिर में गणपति मूर्ति स्थापना

श्री सिद्घि विनायक मंदिर में गणपति मूर्ति स्थापना

Fri, 14 Sep 2018 12:31 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
श्री सिद्घि विनायक मंदिर में गणपति मूर्ति स्थापना
गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के बीच गणेश मूर्ति स्थापित
विज्ञापन

नजीबाबाद । श्री सिद्घि विनायक मंदिर में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के बीच श्रीगणेश मूर्ति की स्थापना की गई। नगर के विभिन्न मंदिरों में भी श्री गणेश मूर्ति स्थापना के बीच श्रद्धालुओं में गणेश महोत्सव की धूम रही। नगर के मोहल्ला दरबाराशाह स्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में श्री गणेश चौथ महोत्सव का शुभारंभ पंडित संजय डबराल व पंडित जितेंद्र डबराल ने विधिवत मंत्रोच्चार के बीच श्री गणेश मूर्ति को स्नान के बाद मुख्य अतिथि कोतवाल देवेंद्र सिंह धामा मूर्ति की मंदिर में स्थापना से हुआ। मुख्य यजमान डॉ.राजीव अरोड़ा व परिजनों ने भगवान श्री गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना में की। मंदिर समिति के संरक्षक चौधरी कुलवीर सिंह, महेंद्र भगत, दिनेश वर्मा, डॉ.एसके जौहर, लोकेश गोयल, राजीव अग्रवाल राजू, रविंद्र चौहान, संदीप तायल, रामतीरथ अरोड़ा, अरुण पाटिल, देवस्य, अमित अग्रवाल, राजन टंडन गोल्डी, विनय कौशिक, शैलेंद्र चौधरी, राहुल वर्मा, राजेश भारद्वाज व दीपक वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आदर्श नगर स्थित श्री शिवशक्ति धाम में श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना आचार्य हीरामणि शास्त्री ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ करवाई। कार्यक्रम में महेश मलिक, राजपल चौहान, अनुज अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, नवनीत चतुर्वेदी, बिट्टू भटनागर, मंजु लता, सुविधा भटनागर, अपेक्षा अग्रवाल आदि श्रद्धालु रहें। चौक बाजार में राजेंद्र कर्णवाल, सौरभ अरोड़ा, राजीव ग्रोवर, अरुण शर्मा, दीपक शर्मा, अभय भारद्वाज, विपुल वर्मा, श्रीकांत पाटिल, नमन गोयल, मधुर वर्मा, प्रवीण टांक, शिवराज टांक, विजय शर्मा, दिनेश अग्रवाल, गोविंद पाल, कपिल राजपूत, शुभम शर्मा व पंकज अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। हरनाम सिंह स्कूल के निकट शिवमंदिर भी श्रीगणेश मूर्ति स्थापना की गई। सुराही बाजार में प्रजापति युवा संगठन ने शिवमंदिर में भगवान गणपति की मूर्ति स्थापना व पूजन किया। कार्यक्रम में नरेंद्र प्रजापति, लव, हरिशंकर, अभिषेक, आकाश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed