{"_id":"5b9ab3ee867a557fe67e1ade","slug":"61536865262-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो की चपेट में आकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कॉर्पियो की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
बिजनौर। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के गांव धर्मनगरी निवासी अशोक विश्वास (55) साइकिल से बिजनौर से बुधवार की रात अपने गांव लौट रहा था। सैंट जोसेफ स्कूल के सामने पहुंचने पर वह स्कार्पियो गाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक वह सड़क पर पड़ा हुआ तड़पता रहा, लेकिन किसी ने भी उसकी सुध नहीं ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। अशोक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक स्कार्पियो समेत मौके से फरार हो गया।