फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   23 गांवों को अमरोहा में शामिल कराने को सौंपा ज्ञापन

23 गांवों को अमरोहा में शामिल कराने को सौंपा ज्ञापन

Fri, 07 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
23 गांवों को अमरोहा में शामिल कराने को सौंपा ज्ञापन
अमरोहा। संभल जिले की नेकपुर न्याय पंचायत के 23 गांवों को जिले में शामिल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि न्याय पंचायत के गांवों की दूरी के हिसाब से अमरोहा जनपद का मुख्यालय अधिक सुविधाजनक है। क्योंकि न्याय पंचायत से अमरोहा की दूरी केवल दस किलोमीटर है जबकि संभल जिला मुख्यालय 50 किलोमीटर दूर है। यहां से संभल के बहजोई मुख्यालय के लिए सीधे निजी या रोडवेज बस की सेवा भी उपलब्ध नहीं है। इससे ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। न्याय पंचायत की 11 ग्राम पंचायतें अमरोहा में शामिल होने के लिए प्रस्ताव बनाकर जनपदों की पुन सीमा निर्धारण करने वाली प्रशासनिक समिति को पहले ही सौंप चुकी हैं। न्याय पंचायत को अमरोहा में शामिल किए जाने के लिए ग्रामीण जिला, मंडल और प्रदेश मुख्यालयों को कई बार प्रत्यावेदन सौंप चुके हैं। जबकि मांग को लेकर अमरोहा कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं। लेकिन आज तक ग्रामीणों की मांग की अनदेखी की जाती रही है। इससे ग्रामीणों में जबर्दस्त आक्रोश है। ग्रामीणों ने असमोली ब्लाक की नेकपुर न्याय पंचायत के 23 गांवों को संभल से हटाकर अमरोहा में शामिल करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जाने के दौरान विपिन, महावीर सिंह, अनूप, राजेंद्र सिंह, राजीव, कलुआ, शैलेंद्र सिंह, वीर सिंह, शीषपाल सिंह, विपिन कुमार, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed