{"_id":"5b79affd42c79246452de8bc","slug":"61534701565-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति की वेवसाइट के बंद होने से छात्र परेशान, सांसद से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति की वेवसाइट के बंद होने से छात्र परेशान, सांसद से शिकायत
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति की आखिरी तारीख 31, वेबसाइट पड़ी बंद
धामपुर। छात्रवृत्ति की वेबसाइट पिछले कई दिनों से बंद पड़ी है। नतीजतन छात्र छात्रवृत्ति का आवेदन आनलाइन नहीं कर पा रहे है। जबकि छात्रवृत्ति के आनलाइन आवेदन करने की आखिरी तिथि 31 अगस्त है। साथ ही इस समस्या के निस्तारण के लिए छात्रों ने एक साइबर कैफे के बाहर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
छात्रों का आरोप है कि एक तरफ तो सरकार देश को न्यू डिजिटल इंडिया बनाने का सपना देख रही है। दूसरी और साइटों के बंद होने से छात्र आवेदन नहीं कर पा रहे है। छात्र मोनिका, नरेश कुमार, महावीर सिंह, नरेंद्र कुमार, चरन सिंह, गोविंद सिंह, भूरा सिंह, विचित्र सिंह का कहना है कि सरकार की ओर से कक्षा नौ, दस , 11 व 12 के छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति के आनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से छात्रवृत्ति की वेबसाइट बंद है। जिससे कई छात्रों के आवेदन अधर में लटके हुए हैं। छात्र इसे लेकर परेशान है। छात्रों ने इस मामले को लेकर रविवार को सांसद डा. यशवंत सिंह से भी शिकायत की। सांसद से कहा कि जब छात्रवृत्ति की वेबसाइट बंद है तो वह ऐसे में क्या करें। सांसद ने दूर संचार मंत्री से शिकायत कर इसका समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया।