{"_id":"5b78624f42c792462d133a72","slug":"61534616143-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोगपुर में चलाया जा रहा सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोगपुर में चलाया जा रहा सफाई अभियान
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ ने सफाई टीम के साथ भोगपुर में डाला डेरा
नजीबाबाद। शासन से स्वच्छता अभियान की टीम आने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने भोगपुर में सफाई अभियान शुरू किया है। गंदगी हटाने के लिए बीडीओ के नेतृत्व में 80 से अधिक कर्मचारी गांव में दो दिन से सफाई अभियान चला रहे हैं।
स्वच्छता अभियान की टीम नजीबाबाद तहसील के ग्राम पंचायत भोगपुर और लालपुर शोजीमल पहुंचकर सफाई का जायजा लेगी। भोगपुर ग्राम पंचायत ऐसी ग्राम पंचायत है, जहां पर बच्चों के खेलने के मैदान सहित ग्राम समाज की बड़ी संख्या में भूमि पर अवैध कब्जे हैं और जहां-तहां गंदगी फैली है। गांव के मुख्य मार्गों के दोनों और कूड़ियां और गंदगी के ढेर हैं। अनेक ग्रामीणों ने खेल के मैदान में कूड़ियां, बिटौड़े लगाए हुए हैं। जिससे बच्चों को खेलने के लिए भी स्थान नहीं है। ग्राम प्रधान बलराम सैनी भी ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने, प्राथमिक स्कूल के आसपास और सार्वजनिक स्थानों से गंदगी हटवाने में विफल रहे हैं।
स्वच्छता अभियान के सर्वे के लिए गांव भोगपुर का चयन होने के बाद जिला प्रशासन और ब्लॉक में हड़कंप मचा हुआ है। मनरेगा के उपायुक्त एवं नजीबाबाद के बीडीओ एके मौर्य दो दिन से भोगपुर में डेरा डालकर सफाई अभियान चलवा रहे हैं। बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों को गांव को साफ-सुथरा बनाने के अभियान में लगाया गया है। जेसीबी मशीन से गांव के संपर्क मार्ग के आसपास फैली गंदगी हटाई जा रही है। इसी सप्ताह स्वच्छता अभियान सर्वे के लिए गांव पहुंचेगी टीम।