{"_id":"5b78624242c792465864336a","slug":"61534616130-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा में सुधार के लिए पीएलसी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा में सुधार के लिए पीएलसी गठित
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा में सुधार के लिए पीएलसी गठित
जलीलपुर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने पीएलसी गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए हमेशा कुछ न कुछ प्रयास जारी रखता है। अब विकास खंड स्तर पर प्रोफेशनल लर्निंग कमेटी (पीएलसी) का गठन किया गया है। इसकी पहली गोष्ठी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को की गई। गोष्ठी में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा कर, शिक्षा में सुधार के लिए कार्यक्रम तैयार किया। इसके तहत कमेटी के सदस्य गांवों में भ्रमण कर शिक्षकों, अभिभावकों व अन्य सामाजिक कार्य करने वाले लोगों से शिक्षा में सुधार के लिए विचार विमर्श करेंगे। गोष्ठी में पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह, संगठक योगेंद्र सिंह, मुख्य अध्यापक कमल कांत शर्मा, अजीत सिंह, सचिन कुमार, मकसूद आलम, अहमद हसन, साजिद इकबाल चारु चौहान, सुधीर कुमार, सुमन लता आदि शामिल रहीं। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार ने बताया पीएलसी में अच्छे माने जाने वाले शिक्षकों को रखा गया है। पीएलसी के प्रयासों से शिक्षा मे गुणात्मक सुधार किए जाएगा।