{"_id":"5b6b36d54f1c1b54208b7aff","slug":"61533753045-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता से आती है स्वस्थता:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता से आती है स्वस्थता:डीएम
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता से आती है स्वस्थता: डीएम
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने गांव तीलीवाड़ा में आयोजित गांव वालों से दूसरे गांव वालों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। कहा कि स्वच्छता से ही स्वस्थता आती है। जिनका परिवार स्वस्थ रहता है उनकी आत्मा भी स्वस्थ रहती है।
डीएम ने कहा कि एक अगस्त से 31 अगस्त तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रथम आने वाले जिले को प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। डीएम ने गांव में स्वच्छता, स्वस्था और हरियाली देख कर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार ओडीएफ कार्यक्रम में देश में बिजनौर को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, उसी प्रकार स्वच्छता में भी बिजनौर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करेगा। डीएम ने गांव में एनआरएलएम, शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण, स्वच्छता सहित अन्य योजनाओं के सफल संचालन देखकर खुशी जताई। कहा गांव में स्थापित आरपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रिमझिम अग्रवाल ने पूरे भारत में सबसे अधिक अंक प्राप्त कर जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया है। डीएम ने प्रधानाचार्य और प्रशासन की भी इस उपलब्धि और शत प्रतिशत रिजल्ट प्राप्त करने पर प्रशंसा की। डीएम ने रिमझिम सहित 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एनआरएलएम योजना के तहत गठित महिला समूहों की अध्यक्षों को आर्थिक सहायतार्थ चैक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। बच्चों द्वारा मंत्रमुग्ध करने वाले देश भक्ति व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम, सीडीओ प्रवीण मिश्र ने गांव में पौधरोपण किया। इस दौरान तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।