फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कहीं नालयिं बनीं कूड़ेदान तो कहीं ओवर फ्लो ..

कहीं नालयिं बनीं कूड़ेदान तो कहीं ओवर फ्लो ..

Fri, 13 Jul 2018 01:36 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
कहीं नालयिं बनीं कूड़ेदान तो कहीं ओवर फ्लो  ..
अमरोहा। शहर में कई नालियां ऐसी हैं जिनमें लंबे समय से पानी चलने के बजाय हर वक्त कूड़ा दिखाई देता है। यही वजह है कि लोग इनका इस्तेमाल कूड़ा फेंकने के लिए कर रहे हैं। जिससे यहां हर वक्त कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। दूसरी ओर शहर में कई नाले कूड़ा और सिल्ट से हर वक्त अटे रहते हैं। इस वजह से नालों से पानी की निकासी के बजाय इनमें हर वक्त गंदा पानी भरा रहता है। क्योंकि नालों के अंतिम छोर पर जल निकासी की व्यवस्था ही नहीं की गई है।
विज्ञापन

नालों की यह स्थिति सालों से बरकरार है। इसके बावजूद शहर की नगर पालिका नाला सफाई व कूड़ा निस्तारण का दावा कर रही है। अतरासी मोढ़, कल्याणपुर रोड, नानकचंद रोड और बिजनौर रोड पर कई नालियां ऐसी हैं। जिनमें पानी के बजाय हर वक्त कूड़ा जमा रहता है। यही वजह है कि लोग इनका इस्तेमाल कूड़ा फेंकने के लिए करते हैं। नतीजतन सड़कों के दोनों ओर कूड़े के ढेर लग गए हैं। इन्हें उठाने के लिए पालिका कर्मियों के महीनों तक दर्शन नहीं होते हैं। मोहल्ला मंडी चौक में नालियां चोक रहने से इनका पानी सड़कों पर पसरा रहता है। इससे लोग कीचड़ से होकर गुजरने का मजबूर हैं। जल निकासी की व्यवस्था न होने से शहर के कई नाले हर वक्त कई फिट सिल्ट और कूड़े से अटे रहते हैं। कई जगह तो नालों का पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर फैल गया है। क्योंकि आगे जलनिकासी पूरी तरह से बंद है। नालों का पानी सड़कों पर जाने से रोकने के लिए लोगों ने खुद ही नालों के किनारे छोटे-छोटे बंधे लगा रखे हैं।
विज्ञापन

-----------------------
शहर की शिक्षा का हब बना कूड़ाघर और जलभराव का केंद्र
अमरोहा। आजाद रोड पर जेएस हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय और इंटर कालेज, कृष्णा बाल विद्या मंदिर और श्रीराम इंटर कालेज सहित कई शिक्षण संस्थाओं के लिए जाना जाने वाला आजाद रोड शहर की शिक्षा का हब है। जो कि सालों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। जेएस हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय और इंटर कालेज के गेट के सामने नाले में हर समय पानी भरा रहता है। क्यांकि आगे जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। महाविद्यालय के सामने मैदान में चौबीसों घंटे जलभराव के साथ ही कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इससे उठती दुर्गंध के कारण महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ समेत राहगीरों का निकलना दूभर रहता है। मालूम हो कि शहर में जलभराव के दौरान नालों के गंदे पानी को नगर पालिका इसी मैदान में छोड़ती है। जबकि कई मोहल्लों का कूड़ा भी यहीं फेंका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
छेबड़ा रोड पर सिल्ट और कूड़े से अटा पड़ा नाला
अमरोहा। आंबेडकर पार्क के पीछे नाला गंदगी से अटा पड़ा है। जबकि पार्क के सामने छेबड़ा रोड पर हर वक्त खुला पड़ा नाला हादसों को दावत दे रहा है। नाला कई फिट सिल्ट और कूड़े की वजह से पूरी तरह चोक है। यहां भी आगे की ओर जल निकासी के इंतजाम न होने से नाला में गंदा पानी भरा रहता है। नाले के बराबर में अरबन पीएचसी है। जिसके सामने लगे कूड़े के ढेर पालिका की बदइंतजामी की गवाही दे रहे हैं। पालिका में बैठे जिम्मेदारों को कौन बताए कि अपने स्वास्थ्य की जांच और इलाज के लिए आने वाले लोगों के लिए कम से कम इस सार्वजनिक स्थान की फिक्र तो पालिका को करनी ही चाहिए थी।
----------------------------
बजट का बहाना बना रही पालिका
अमरोहा। जेएस हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य सुधांश शर्मा ने कहा कि नाला निर्माण कराकर जलभराव से निजात दिलाने की सालों से मांग की जाती रही है। लेकिन जिम्मेदार हर बार बजट का बहाना बनकार इस शहर की इस ज्वलंत समस्या पर टालमटोल करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पालिका में केवल चहेतों को टेंडर आदि का काम दिया जाता है। जो कि इस क्षेत्र की समस्याओं को नजदअंदाज आ रहे हैं। इस वजह से यहां पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। जबकि बरसात में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।
-------------------------------
बरसात के दिनों में दुकान बंद करनी पड़ती है
अमरोहा। बिजनौर रोड पर मोहल्ला जलीलाबाद के रहने वाले बैट्री का काम करने वाले शाह आलम ने कहा कि जलभराव और कूड़े के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जबकि पहले भी यहां गंदगी के कारण संक्रामक रोग फैलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी। यही हालत फिर से बनते दिखायी दे रहे हैं। कहा कि बरसात के दिनों में हर वक्त जलभराव रहने से दुकान बंद कर दूसरा काम करना पड़ता है।
-----------------------------
कूड़ा उठाने नहीं आते कर्मचारी
अमरोहा। मोहल्ला जलीलाबाद के ही किराना दुकानदार अतुल ने बताया कि यहां पैट्रोल पंप के बराबर में हर वक्त कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। लेकिन शिकायत के बाद भी पालिका कर्मी महीनों तक कूड़ा उठाने नहीं आते। इससे यहां हर वक्त माहौल प्रदूशित रहता है। जिससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है।
---------------------------
अफसर सुनने को तैयार नहीं
अमरोहा। मोहम्मद सलीम की बिजनौर रोड पर मोटर स्पेयर पार्टस की दुकान है। इसके आसपास दुर्गंध मारते कूढ़े के ढेर जमा है। दुकानदार ने बताया कि कूड़ा उठवाने के लिए सभासद से लेकर पालिका तक में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन जिम्मेदार सुनने को ही तैयार नहीं हैं।

----------------
अभी वक्त लगेगा
अमरोहा। एसडीएम व प्रभारी ईओ सुखवीर सिंह ने कहा कि अमरोहा में जलभराव की समस्या पुरानी है। बोले अभी-अभी चार्ज संभाला है। चीजों को समझने में वक्त लगता है। लोगों की समस्या पर ध्यान दिया जा रहा है। अपने भरसक प्रयासों के साथ शहर को स्वच्छ बनाने के प्रयास में लगे हुए हैं। कुछ क्षेत्रों में समस्याएं गंभीर हैं। वहां के हालात सुधारने में अभी वक्त लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed