{"_id":"5b0467a24f1c1bd0408b73e1","slug":"61527015330-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का बिजलीघर पर सात घंटे कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का बिजलीघर पर सात घंटे कब्जा
Updated Wed, 23 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
हरेवली। हरेवली क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने बिजली आपूर्ति गुल होने से परेशान होकर मंगलवार को बिजलीघर पर धावा बोल दिया। किसानों को बिजलीघर पर आता देख विद्युत कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। इस दौरान किसानों ने बिजली की आपूर्ति बंद कर धरने पर बैठ गए। करीब सात घंटे बाद एक्सईएन अमित सक्सेना के पहुंचने के बाद ही किसान संतुष्ट हुए।
मंगलवार को क्षेत्र के गांव महदाबाद, बेनीपुर, धर्मुवाला, धुराड़ा, मंदौरा, रामजीवाला, खतरीवाला, रहमापुर, दोदराजपुर, भोजावाला के किसान सतीश कुमार, दीनानाथ, जौनी, टीकम, सुखवीर, थम्मन, रामपाल सिंह, प्रधान नौशाद, कल्लू सिंह, मुन्नू सिंह, दिलावर सिंह, नूतन चौधरी, ब्रह्मपाल चौधरी, बबलू चौहान, डा. कृष्णपाल सिंह, प्रीतम, रोहिताश सिंह, मेघराज, नत्थू आदि सवेरे आठ बजे बिजलीघर पर पहुंचे। बिजलीघर पर तैनात कर्मचारियों ने किसानों को आते हुए देखा तो वह भागने की कोशिश करने लगे। एक कर्मचारी सुरेश को किसानों ने पकड़ लिया और उससे बिजलीघर की सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप करा दी। आपूर्ति ठप कराने के बाद कर्मचारी को वहां से भगा दिया। किसानों ने कहा कि जब तक बिजलीघर पर निगम का उच्च अधिकारी आकर समस्या का निदान नहीं कराएगा, वे यहां से नहीं हटेंगे। करीब तीन बजे एक्सईएन अमित सक्सेना निगम के अधिकारियों के साथ किसानों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुना। किसानों ने बताया कि उनके क्षेत्र में बिजली के तारों के बेहद जर्जर होने से कुओं को सही वोल्टेज नहीं मिल रही है। लो वोल्टेज से बिजली की मोटरें फुंक रही है। बार बार ट्रिपिंग हो रही है। शिकायत करने के बाद भी निगम का कोई अधिकारी , कर्मचारी उनकी समस्या का निदान नहीं कर रहा है। वे 10 दिन से परेशान है। महमदाबाद के किसानों ने बताया कि उनके क्षेत्र में एक साल पहले सरकारी बिजली का कुआं बनाया गया था। पर वह तभी से ठप है। शिकायत के बाद भी नलकूप विभाग को एक्स्ईएन सुनवाई नहीं कर रहा है। क्षेत्र के कई गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप है।
समस्याओं का होगा निदान: एकसईएन
एक्सईएन अमित सक्सेना ने पहले उनकी समस्याओं को सुना और फिर स्थाई तौर पर निदान कराने का भरोसा दिया। एक्सईएन ने कहा कि उनके स्तर से समस्या का निदान होगा। जर्जर तारों को बदलवाया जाएगा। सरकारी कुआं जो ठप है, उसे चालू कराने को संबंधित विभाग को पत्र लिखकर ठीक कराने का प्रयास होगा।