फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अधिकारियों की लापरवाही से गई वंश की जान

अधिकारियों की लापरवाही से गई वंश की जान

Thu, 26 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की लापरवाही से गई वंश की जान
बिजनौर। स्टेडियम में वार्मअप करते हुए कबड्डी खिलाड़ी वंश की मौत के लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं। उनकी लापरवाही से ही वंश की जान गई थी। अधिकारियों ने नियमों के खिलाफ 22 साल से स्टेडियम में रखे फुटबाल गोल पोस्ट को हटाने के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की और आंखें मूंदे रहे। एसडीएम की जांच में यह बात सामने आई है। एसडीएम ने यह रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन

30 मार्च को स्टेडियम में वार्मअप करते हुए मैदान में रखा गोलपोस्ट 12 साल के कबड्डी खिलाड़ी वंश के ऊपर गिर गया था। बुरी तरह घायल हुए वंश की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना से आक्रोशित खिलाड़ियों ने वंश का शव स्टेडियम के बाहर नेशनल हाइवे पर रखकर जमकर हंगामा किया था। स्टेडियम में खिलाड़ी की मौत से जिलेवासियों ने भी रोष व्यक्त किया था। स्टेडियम में यह गोल पोस्ट नियम के विपरीत 22 साल से जमीन के ऊपर रखा था। जबकि गोल पोस्ट को जमीन में गाड़कर रखा जाता है। डीएम अटल कुमार राय ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम इंद्रजीत सिंह को मामले की जांच सौंपी थी। जांच में पाया गया कि स्टेडियम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस मामले में घोर लापरवाही बरतीं। सभी दो दशक से भी ज्यादा समय तक नियम के विपरीत रखे गोल पोस्ट की ओर से आंखें मूंदते रहे। कई बार पहले भी यह गोल पोस्ट गिर चुका था, लेकिन अधिकारियों ने इससे सबक लेने की कोशिश नहीं की। अधिकारी हादसे का इंतजार ही करते रहे। एसडीएम ने यह जांच रिपोर्ट डीएम कार्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन


अब मैदान में केवल एक ही गोल पोस्ट
वंश की मौत का कारण बने फुटबाल गोल पोस्ट को अब एक ओर रख दिया गया है। इसकी जगह पर पहियों वाला गोल पोस्ट लगाने की योजना बनाई जा रही है। करीब एक महीने से मैदान में एक ओर ही गोल पोस्ट है। दूसरी ओर केवल अंदाजे से ही गोल किए जा रहे हैं। खिलाड़ी बोर्ड पर गोल करने की प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed