{"_id":"5abbd7bc4f1c1bda298b4695","slug":"61522259900-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हीं उड़न परी तनु ने जिले का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हीं उड़न परी तनु ने जिले का नाम किया रोशन
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 19
बिजनौर। नूरपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शादीपुर मिलक की छात्रा तनु प्रदेश की उड़न परी बन गई। तनु ने स्टेट स्तर की क्रीड़ा प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश चैंपियन बनी। अब तनु नेशनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। तनु के शिक्षक संजीव कु मार ने बताया कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नेशनल स्तर पर तनु जिले का नाम रोशन करेगी।
गुरू गोविंद स्पोर्ट कॉलेज लखनऊ में 26 व 27 मार्च को आयोजित राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में नूरपुर क्षत्र के प्राथमिक विद्यालय शादीपुर मिलक की छात्रा तनु ने जमकर धमाल मचाया। प्राथमिक वर्ग में तनु ने 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्टेट की चैंपियन बन गई। तनु के कोच शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि इससे पहले तनु जिला स्तर व मंडल स्तर पर भी चैंपियन चुनी गई थी। तनु के चैंपियन बनने से नूरपुर क्षेत्र के शिक्षकों में खुशी की लहर है। छात्रा तनु गांव मालवा के हरवेंद्र सिंह की पुत्री है। हरवेंद्र सिंह आर्मी में तैनात है तथा तनु शादीपुर मिलक में अपनी बुआ के घर पर रह कर शिक्षा प्राप्त कर रही है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव व वेतन भोगी समिति के पूर्व चेयरमैन भूपेंद्र चौहान , प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार ने बताया कि नूरपुर पहुंचने पर छात्र तनु व उनके शिक्षक संजीव कुमार को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तनु ने प्रदेश में जिले का मान बढ़ाया है। शिक्षक संजीव कुमार व कमल कुमार ने बताया कि तनु अब राष्ट्रीय स्तर पर दौडे़गी। उन्हें पूरी उम्मीद है कि नेशनल स्तर पर भी वह जिले का नाम रोशन करेगी।
जागा शिक्षा विभाग, सम्मानित होगी तनु
बिजनौर। नन्हीं उड़न परी तनु के स्टेट चैंपियन बनने से बेसिक शिक्षा विभाग भी जाग गया है। बीएसए महेश चंद्र ने बताया कि यह जिले के लिए गौरव की बात है। छात्रा तनु को जिला स्तर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। नेशनल स्तर की तैयारी के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्पेशल कोचिंग कराई जाएगी। छात्रा के खाने पीने क ी व्यवस्था की जाएगी। साथ ही उसके कोच संजीव कुमार व कमल कुमार को भी संमानित किया जाएगा। बीएसए ने बताया कि छात्रा को डीएम के द्वारा सम्मानित कराया जाएगा। ताकि यह बालिका दूसरी बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा श्रोत बने।