{"_id":"5a70b3674f1c1b80268b761b","slug":"61517335399-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के कराए तबादले पर हाईकोर्ट से मिला स्टे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के कराए तबादले पर हाईकोर्ट से मिला स्टे
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तबादले पर हाईकोर्ट से मिला स्टे
बिजनौर। सत्ता दल द्वारा कराए अफजलगढ़ के इस्पेक्टर प्रेमवीर राणा के तबादले पर हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है। इंस्पेक्टर ने हाईकोर्ट के आदेश पर सोमवार की देर रात अफजलगढ़ थाने का पुन: चार्ज ले लिया हैं। विधायक को इससे करारा झटका लगा है।
23 दिसंबर को अफजलगढ़ के इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा शहर कोतवाल फतेह सिंह का लखनऊ जोन के लिए तबादला हो गया था। सत्ता दल के एक विधायक ने दोनों इंस्पेक्टर का तबादला कराया था। जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अगस्त माह में लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव के दौरान दोनों इंस्पेक्टर की भूमिका को लेकर विधायक उनसे नाराज थे। तबादले के बाद प्रेमवीर राणा तो हाईकोर्ट की शरण में चले गए। फतेह सिंह एक सत्ता दल के नेता के साथ अपना तबादला रुकवाने के प्रयास मे जुटे रहे। फतेह सिंह का तबादला तो नहीं रुका। प्रेमवीर राणा के तबादले पर हाईकोर्ट इलाहाबाद से स्टे मिल गया है। सोमवार की देर रात प्रेमवीर राणा ने अफजलगढ़ थाने का चार्ज ले लिया है। उससे तबादला कराने वाले विधायक को करारा झटका लगा है।