फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लाउडस्पीकर संबंधी समस्याओं की जानकारी दी

लाउडस्पीकर संबंधी समस्याओं की जानकारी दी

Sat, 13 Jan 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
लाउडस्पीकर संबंधी समस्याओं  की जानकारी दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नगीना। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिये जिला स्तर पर पदाधिकारियों को नामित किया है।

नगीना स्थित लोक निर्माण विभाग के डांक बंगले में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि नगीना के लिए अजीत अग्रवाल, रमेश रागी, धामपुर के लिए सुभाष चौहान, नहटौर में शोभित त्यागी, नूरपुर में धर्मेंद्र जोशी, स्योहारा में पुष्पेंद्र शेखावत, डॉ. विनीत देवरा, चांदपुर में सुधींद्र चौधरी, बिजनौर धीर सिंह, विकास अग्रवाल, नजीबाबाद में संदीप तायल समस्याओं का निस्तारण करने में सहयोग करेेंगे। उन्होंने सभी धार्मिक स्थलों के जुड़े लोगों से अपील की है कि वे नामित किए गए पदाधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान कराएं। इस अवसर पर किरतपुर मेें दिसंबर में हुई नगीना के व्यापारी शुभम मित्तल के साथ दो लाख रुपये से भरे बैग के मामले में अपराधियों को शीघ्र पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष किरतपुर से वार्ता की। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी, कय्यूम राइन, डॉ. भूपेश चौहान, केशव दीक्षित, अजीत अग्रवाल, पवन कुमार, अरुण कुमार शर्मा, अनिल कर्णवाल, दानवीर विश्नोई, रमेश रागी, शिवशंकर सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed