{"_id":"5a4bd0004f1c1bc5668b885c","slug":"61514917888-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया साल मनाते छात्रों ने जमकर पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया साल मनाते छात्रों ने जमकर पी
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे की हालत में मिले दो छात्र
चंदक ।
मंडावर क्षेत्र के कॉलेज में पढ़ने वाले कक्षा ग्यारह के तीन छात्र नव वर्ष मनाने चंदक पहुंचे । वहां पर छात्रों ने चंदक स्थित नहर पर बैठ कर जमकर शराब का सेवन किया जिसमें से दो छात्र नहर के किनारे गिर गए । जबकि एक छात्र उन्हें होश में लाने के लिए बाजार में पानी लेने आ गया । आने जाने वाले राहगीरों ने स्कूल ड्रेस में दो छात्रों को पड़ा देख कर चंदक पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला की दोनों ने शराब पी रखी है । तभी तीसरा साथी भी पानी लेकर पहुंच गया । उसी ने उनका व स्कूल का पता बताया । भीड़ को देख एक छात्र नशे में गन्ने के खेत में घुस गया । उसे लोगों ने काफी तलाश किया परंतु उसका पता नहीं चला । छात्र के नशे में पड़े होने की सूचना मिलते ही 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची । पुलिस ने प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों छात्रों को उनके घर पहुंचाया ।