फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Fri, 15 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत
नहटौर (ब्यूरो)। लिंटर डालते समय करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन हालत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला छापेग्रान निवासी बाबूराम सैनी के घर पर लिंटर डाला जा रहा था। मोहल्ले का ही छोटे सैनी (35) पुत्र भगवत मजदूरी पर कार्य कर रहा था। बताया कि शाम होने पर लिंटर डालते समय अंधेरा होने पर रोशनी की व्यवस्था करने के लिए छोटे बल्ब लगाने के लिए विद्युत तार को छील रहा था। किसी ने अचानक तार के दूसरे छोर को बिजली के बोर्ड में लगा दिया। इसी दौरान छोटे करंट की चपेट में आ गया। मजदूर को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। बिजनौर में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों पक्षों में आपसी समझौता होने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed