फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बढ़ापुर निकाय चुनाव

बढ़ापुर निकाय चुनाव

Thu, 23 Nov 2017 01:46 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
बढ़ापुर निकाय चुनाव
बढ़ापुर। बढ़ापुर नगर पंचायत का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। नगर पंचायत में कुल 66 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। लेकिन घने कोहरे व शीत लहर के कारण मतदाता दस बजे के बाद अधिक संख्या में वोट डालने बूथों पर पहुंचे।
विज्ञापन

बढ़ापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 13 प्रत्याशी व 15 वार्डों के पंचायत सदस्यों के भाग्य का नतीजा मत पेटियों में बंद हो गया। बढ़ापुर नगर पंचायत चुनाव के लिए कस्बे के सात मतदान केंद्र में 27 बूथों पर 18037 मतदाताओं में से 11754 मतदाताओं ने ही अपने मत प्रयोग किया। कुल मतदान 66 प्रतिशत रहा। मतदान में महिलाओं ने विशेष रुचि लेकर पुरुषों से अधिक मतदान किया। मतदाता पुरुष 9267 में से 5660 व महिला मतदाताओं 8790 में से 6094 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले आठ प्रतिशत अधिक मतदान किया। चुनाव से एक दिन पूर्व तक अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी अब्दुल वली, निर्दलीय प्रत्याशी आबिद अंसारी व बसपा प्रत्याशी अबरार अहमद और भाजपा प्रत्याशी संजीव कुमार उर्फ बंटी के बीच मुकाबला माना जा रहा था। जबकि चुनाव के दिन सुबह दस बजे के बाद अधिकांश मत दो प्रत्याशियों को मिले। जिससे अध्यक्ष पद के चुनाव का मुख्य मुकाबला निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद आबिद अंसारी व भाजपा प्रत्याशी संजीव कुमार बंटी के बीच माना जा रहा है। मतदान प्रारंभ होने के समय घना कोहरा होने और शीत लहर के चलते मतदाता अपने घरों से नही निकले और सुबह दस बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बहुत कम मतदान हुआ। सूरज निकलने के बाद मतदाता मतदान स्थलों पर अपने मत का उपयोग करने पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक मतदान 30 प्रतिशत हुआ। मतदान के पूरे समय किसी भी मतदेय स्थल पर भीड़ नही दिखाई दी। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदेय स्थल व उसके आसपास पुलिस व्यवस्था चाकचौबंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed