{"_id":"59f387384f1c1b9f678b7bab","slug":"61509132088-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार पर किसानों के पेट पर लात मारने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार पर किसानों के पेट पर लात मारने का लगाया आरोप
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौलाशिव। किसान गन्ना मूल्य में केवल दस रुपये की वृद्धि को ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए इसके विरोध में उतर आए हैं। किसानों का कहना है कि प्रदेश सरकार किसानों के पेट पर लात मार रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। अगर गन्ना मूल्य में और वृद्धि नहीं की गई तो जगह जगह प्रदर्शन किया जाएगा।
गांव स्वाहेड़ी में हुई किसानों की पंचायत में राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के जिला महासचिव विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को मजाक बनाकर रख दिया है। किसानों की पूरी साल की मेहनत और फसल में बढ़ी लागत को सरकार केवल दस रुपये के बराबर ही समझ रही है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ही नहीं चाहती है कि किसान खुशहाल हो। कहा कि चीनी मिल मालिक तक गन्ना मूल्य में 35 रुपये प्रति क्विंटल तक की वृद्धि होने की बात कह रहे थे। कहा कि आठ अक्तूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह हल्दौर आ रहे हैं। सरदार वीएम सिंह की देखरेख में गन्ना मूल्य वृद्धि के लिए अभियान चलाया जाएगा। पंचायत में मनीष कुमार, अंकुर, पुखराज सिंह, फकीरा सिंह, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पवन सिंह, एहसान, यूसुफ आदि मौजूद रहे।